बिजनौर, जुलाई 22 -- Bijnor News: बिजनौर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर रसायन विज्ञान विभाग के घोषित परिणाम में कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंफॉरमेशन टैक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। रसायन विभाग विभागाध्यक्षा डॉ. पायल राठी ने बताया कि रूपाली शर्मा ने 7.40 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान, ईशिता सिंह ने 7.37 सीजीपीए प्राप्त कर द्वितीय तथा आयुषी राठी ने 7.26 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...