Bijnor News: एमएलसी चुनाव : एसपी और एएसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
बिजनौर, अक्टूबर 23 -- Bijnor News: एमएलसी स्नातक निर्वाचन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। शुक्रवार को एसपी कृष्ण कुमार, एएसपी देहात गौतम राय, एएसपी सिटी डा. केजी सिंह, एएसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शुक्रवार को शिक्षक एमएलसी चुनाव के चलते एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई व एएसपी सिटी डा. केजी सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में निर्वाचन ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था देखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्वाचन ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.