बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: गुरुवार की तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-734 पर बनैली नदी के पुल के पास हुए सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार 9 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक और एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बादीगढ़ चौराहा स्थित मां अन्नपूर्णा प्रेरणा लघु उद्योग केंद्र के कर्मी ड्यूटी खत्म कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा बनैली नदी के पुल और गांव राजनगर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में जा भिड़ी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ पहुंचाया। कुछ ...