Bijnor News: एनएच -34 पर मोचीपुर के सामने कराया अवैध कट बंद
बिजनौर, जुलाई 25 -- Bijnor News: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एनएचएआई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर ग्राम मोचीपुर के सामने बने अवैध कट को बंद करा दिया है।शुक्रवार की देर शाम यातायात प्रभारी रवि नैन, एनएचएआई के एसडीओ आशीष शर्मा की देखरेख में अवैध कट बंद कराया। यातायात पुलिस प्रभारी रवि नैन ने बताया कि अवैध कटों के कारण सड़क हादसों की आशंका बनी रहती थी। कट बंद होने से अब इस स्थान पर यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। पुलिस ने बताया कि वर्तमान समय में जनपद बिजनौर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर कोई भी अवैध कट शेष नहीं है।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। वाहन गलत दिशा में न चलाएं, निर्धारित गति सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.