बिजनौर, जुलाई 25 -- Bijnor News: आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। शुक्रवार अपराह्न अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह ने एसडीएम प्रिंस कुमार, सीओ राजेश सिंह सोलंकी और थाना प्रभारी विकास कुमार के साथ नगीना से निकलने वाले प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने किया मार्गों और मंदिरों का निरीक्षणनिरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान उनके साथ विद्युत वितरण खंड नगीना के अधीक्षण अभियंता पुष्पेश कुमार और यातायात पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। एडीएम ने नगीना-बुन्दकी-रायपुर सादात मार्ग, रावलहेड़ी फाटक, बढ़ापुर मार्ग स्थित श्रीकृष्ण गौशाला मार्ग, विश्नोई सराय से बूढ़ावाला मार्ग, अकबराबाद चौक स...