Bijnor News: एक साल में उजड़ गया परिवार, पूर्व जिंप सदस्य के दो बेटों और पत्नी की मौत
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: गांव सरकड़ा चकराजमल निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबू सिंह चौहान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साल के भीतर उनके दोनों बेटों और पत्नी की मौत से परिवार बिखर गया है। छोटे बेटे नितिन (25) को सड़क हादसे में घायल होने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था, जहां नितिन कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 20 दिन पहले नितिन गांव स्थित पृथ्वीराज चौहान इंस्टीट्यूट के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे पहले मुरादाबाद फिर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। -
परिवार पर दुखों का पहाड़ एक साल पहले हो गई थी बड़े बेटे की मौत करीब एक साल पहले बाबू सिंह के बड़े बेटे सचिन (32) की घर में सीढ़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.