Bijnor News: एक साथ दिखे दो गुलदार, ग्रामीणों में दहशत
बिजनौर, नवम्बर 30 -- Bijnor News: ग्राम शादीपुर में एक साथ दो गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास पिंजरा लगवाकर गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। ग्राम शादीपुर के अंबेडकर मोहल्ला निवासी राजे सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि ने बताया कि गांव के पश्चिमी क्षेत्र में काफी दिनों से गुलदार दिखाई दे रहे हैं। रविवार सुबह भी कई ग्रामीणों ने एक साथ दो गुलदार देखे। इसके बाद से लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदारों की मौजूदगी से खेतों में काम करने जाने वाले किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को खेतों पर जाने में डर लग रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव के आसपास पिंजरा लगवाने और गुलदारों को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.