बिजनौर, जुलाई 30 -- Bijnor News: नगर पालिका परिषद बिजनौर की लापरवाही और बजट के फिजूलखर्च की एक बानगी शहर के नालों में साफ देखने को मिल रही है। शहर को जलभराव और गंदगी से निजात दिलाने के नाम पर करीब एक साल पहले पालिका की ओर से करीब एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से सिल्ट (गाद) सफाई मशीन खरीदी गई थी। विभागीय सूत्रों और जमीनी हकीकत की मानें तो यह मशीन पहले ही ट्रायल में फुस साबित हो चुकी है और पिछले एक साल से शो-पीस बनकर धूल फांक रही है।

महंगी मशीन और उसकी असफलता ​जिस मुख्य काम के लिए जनता के टैक्स का करीब एक करोड़ रुपया पानी की तरह बहाया गया था, मशीन वही काम करने में नाकाम साबित हो रही है। मशीन नालों की तली से गाद और कचरा निकालने में पूरी तरह असमर्थ है और यह केवल पानी खींच पाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि केवल पानी निकालने के लिए तो...