बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: मोहल्ला हिंदू चौधरियान में बच्चों में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और उनके छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से एक कदम सनातन की ओर से संस्कारशाला का आयोजन किया। रोटारियन रमेश अरोड़ा के परिसर में आयोजित संस्कारशाला में प्रत्येक रविवार को बच्चों को संस्कार और धर्म से संबंधित कहानी सुनाई जाएगी और सनातन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। मौके पर बच्चों को डांडिया भी कराया गया। प्रशिक्षक दीप्ति अरोड़ा, मोनिका चावला, नैंसी चावला, दिव्या मिगलानी आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...