बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भूमि क्रय एवं अधिग्रहण से संबंधित कार्यवाही को तेजी से पूरा करने की दिशा में प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परियोजना के अंतर्गत तहसील सदर के 62, तहसील चांदपुर के 34 तथा तहसील नजीबाबाद के 13 गांवों सहित कुल 109 गांव शामिल हैं। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को परियोजना की समीक्षा की। भूमि क्रय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 109 गांवों में से 107 गांवों में किसानों की आपसी सहमति के आधार पर भूमि क्रय किए जाने के लिए दर निर्धारण की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि भूमि क्रय से जुड़ी सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराई जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया की दर निर्धारण के संबंध में प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट म...