Bijnor News: एएसपी आवास के पास मंदिर का दानपात्र चोरी
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: न्यू जंक्शन कॉलोनी स्थित मंदिर से चोर दान पत्र चोरी कर ले गए। मंदिर के पदाधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी घटना की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो दानपात्र गायब मिला। आसपास तलाश करने पर मंदिर से कुछ दूरी पर खेत में दानपात्र लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। हालांकि दानपात्र से कितनी धनराशि चोरी हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। श्रद्धालु दानपात्र में धनराशि डालते हैं। मंदिर समिति की योजना थी कि जन्माष्टमी के अवसर पर दानपात्र खोला जाएगा, जिससे उसमें जमा धनराशि से धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाएं की जा सकें। इससे पहले ही दानपात्र चोरी होने की घटना सामने आ गई। समिति के पदाधिकारी डॉ. शंकर लाल शर्मा ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि मंदिर से दानपात्र चोरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.