Bijnor News: एएन इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
बिजनौर, जुलाई 26 -- Bijnor News: लायंस क्लब बिजनौर सिटी के सौजन्य से लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से भेजे गए मेडल्स को एएन इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर रोड के 3 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष आशीष जैन एवं प्रधानाचार्य मेराज अहमद, क्लब के 2025-26 के अध्यक्ष ला0 शूरवीर सिंह, इस सत्र के अध्यक्ष ला0 पीयूष कुमार, सचिव प्रशांत कुमार गोयल एवं ला0 जय वीर सिंह राठी मौजूद रहे। स्कूल के कक्षा 12 के टॉपर आरुषि सिंह, 97 प्रतिशत, सेकेंड टॉपर पूर्वांश श्रीवाल 96.40 प्रतिशत एवं कक्षा दसवीं के टॉपर इरियान अली 95 प्रतिशत को मेडल्स व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.