Bijnor News: उल्लुओं की अच्छी खुराक के लिए चूहों की भी आवभगत
बिजनौर, नवम्बर 3 -- Bijnor News: उल्लुओं के बच्चों की देखभाल में वन विभाग कोई कसर नहीं छोड़ रहा, उन्हें स्वस्थ रखने के लिए विभागीय अधिकारी सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि उनके भोजन यानी चूहों की भी खास आवभगत कर रहे हैं। उल्लुओं के छह बच्चों के लिए देहरादून से मंगवाए गए चूहों को रेंज कार्यालय में फल, सब्जियां और रोटी खिलाकर सेहतमंद रखा जा रहा है, ताकि उल्लुओं को ताजा और बेहतर खुराक मिल सके। पिछले सप्ताह एक घर में मिले शेड्यूल-वन की श्रेणी में शामिल उल्लुओं के इन बच्चों को फिलहाल दीपावली तक रेंज कार्यालय में ही रखा जाएगा। बता दें कि कृष्ण बिहार कालोनी निवासी जगदीश के घर से वन विभाग की टीम उल्लू के छह बच्चे रेस्क्यू कर अपने साथ लेकर आई थी। शेडयूल वन की ब्रॉन प्रजाति में शामिल होने के कारण उल्लू के इन 6 बच्चों को प्रतिदिन रेंजर कार्यालय में पेट भरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.