Bijnor News: उफानः मालन नदी का जलस्तर बढ़ा, निगरानी हुई सख्त
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: बिजनौर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते मालन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए अफजलगढ़ सिंचाई खंड, धामपुर ने यूसुफपुर-बाकरपुर तटबंध पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। विभागीय टीमें 24 घंटे तटबंध पर तैनात रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीओ पंकज कुमार जैन के नेतृत्व में जूनियर इंजीनियर महावीर सिंह और नरेश कुमार सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तटबंध के संवेदनशील स्थलों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। नदी के जलस्तर और तटबंध की स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके。 यह भी पढ़ें- उफान पर मालन: बाकरपुर से इनामपुरा रोड पर आया मालन का पानी सुरक्षा व्यवस्था सिंचाई विभाग के अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.