Bijnor News: उधार के रुपये मांगने पर हिस्ट्रीशीटर ने युवक को चाकू से गोदा
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: उधार दिए 20 हजार रुपये वापस मांगने पर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीट समेत तीन युवकों ने घर में घुसकर एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचने पर आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीवाला निवासी साकिब उर्फ गफूरा पुत्र शाहिद ने पास के गांव बुरहानुद्दीनपुर निवासी शमून पुत्र वाजिद को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। शमून शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर शमून टालमटोल करने लगा। कुछ दिन पहले दोबारा रुपये मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि मंगलवार की रात साकिब घर पर अकेला था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.