Bijnor News: उत्तम शुगर मिल में हुआ बॉयलर पूजन, एक नवंबर से मिल चलाने की तैयारी
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: बरकतपुर उत्तम शुगर मिल में बॉयलर पूजन के साथ पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ की तैयारियों का विधिवत आगाज किया गया। इस अवसर पर मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर आगामी पेराई सत्र के सफल एवं सुचारू संचालन की कामना की। गुरुवार को आयोजित बॉयलर पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह रहे। पंडित राजेंद्र प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया। मुख्य महाप्रबंधक अभियांत्रिकी अतेंद्र शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के निर्विघ्न संचालन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी से सहयोग की अपील की। संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने क्षेत्रवासियों को एक नवंबर 2026 से मिल संचालन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- गन्ने का भाव 600 रुपया प्रति क्विंटल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.