Bijnor News: उत्कृष्ट कार्य के लिए कॉर्बेट पार्क वार्डन-एसीएफ सम्मानित
बिजनौर, अक्टूबर 8 -- Bijnor News: उत्कृष्ट कार्य के लिए कॉर्बेट पार्क वार्डन तथा एसीएफ को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के निर्देश पर देहरादून स्थित लोक भवन में विभागीय स्तर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व के एसीएफ तथा कॉर्बेट नेशनल पार्क के वार्डन बिंदरपाल सहित राज्य के अन्य वनाधिकारियों को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह तथा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष कपिल लाल तथा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.