Bijnor News: उच्च प्राथमिक विद्यालय में सांप आने से मचा हड़कंप
बिजनौर, जुलाई 31 -- Bijnor News: उच्च प्राथमिक विद्यालय नांगल परिसर में सांप दिखाई देने से विद्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी पूर्वक सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ा। शुक्रवार सुबह नांगल उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बच्चे और अध्यापक बुरी तरह घबरा गए, इसके संबंध में तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया। विभागीय टीम ने आवश्यक सतर्कता बरतते हुए सांप को विद्यालय परिसर से बाहर निकालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। टीम ने विद्यालय स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों में उगी घास से बढ़ा सर्पदंश का खतरा ऐसे में सांप दिखाई देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.