बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: ग्राम आसफाबाद भवन स्थित एक उचित दर विक्रेता के खिलाफ सरकारी खाद्यान्न की कथित कालाबाजारी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विक्रेता के पुत्र व एक अन्य को भी नामजद किया गया है।एफआईआर के अनुसार, जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर 8 जुलाई 2026 को खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त जांच टीम ने ग्राम आसफाबाद भवन स्थित उचित दर की दुकान का निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान दुकान बंद मिली। बाद में 20 जुलाई को पुनः जांच की गई, जिसमें स्टॉक रजिस्टर, ई-पॉस मशीन और उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में आरोप है कि विक्रेता द्वारा जुलाई 2026 के लिए प्राप्त खाद्यान्न के सापेक्ष अभिलेखों और भौतिक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार करीब 19.063 क्विंटल गेह...