Bijnor News: ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी, नाना और धेवता घायल
बिजनौर, अगस्त 21 -- Bijnor News: थाना हीमपुरा दीपा के गांव रावटी में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई और नाना व धेवता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बच्चे के पैर में फ्रैक्चर होने से चिकित्सको ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया।थाना मंडावर निवासी बुजुर्ग सलीम अहमद अपने धेवता अबूतलहा (8 वर्ष) पुत्र अब्बास के साथ बिजनौर से ई-रिक्शा से चांदपुर आ रहा था। जब वह रावटी के पास पहुंचे तो ई-रिक्शा अचानक ही अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा पलटी जिसमें बुजुर्ग सलीम वह धेवता अबूतलहा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ में भर्ती कराया गया आबूतलहा के बाए पैर में फैक्चर होने से चिकित्सकों ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.