बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: जनपद बिजनौर में ईसीसी एजुकेटर के चयन के संबंध में विकास भवन सभागार में साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की गई। ईसीसी एजुकेटर के पद के लिए जनपद में कुल 3449 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार रेंडमाइजेशन किए जाने के उपरांत प्रथम चरण में 360 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया गया।

साक्षात्कार समिति की अध्यक्षता साक्षात्कार समिति की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, बिजनौर द्वारा की गई। समिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्राचार्य डायट, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। दस्तावेज सत्यापन हेतु गठित समिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बिजनौर, जिला समाज कल्याण अधिका...