बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: चांदपुर पालिका अधिशासी ने बुधवार को वार्ड 15 और 16 का औचक निरीक्षण कर सफाई, नाला-नालियों, सड़कों, पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। पालिका अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने वार्ड 15 और 16 में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोहल्ले के निवासियों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों से पालिका की सेवाओं के बारे में जानकारी ली। सफाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव को लेकर नागरिकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली लेकिन सकारात्मक रही। महिलाओं ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी प्रतिदिन आने की बात कही।निरीक्षण में कुछ स्थानों पर नालियों में कीचड़ और किनारों पर घास उगी मिली। इस पर सफाई नायक को चेतावनी देते हुए व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश ...