बिजनौर, जुलाई 6 -- Bijnor News: सोमवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भडाना ने खेड़की गांव स्थित ठोस कचरा निस्तारण प्लांट व एमआरएफ प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्लांट संचालित मिला। उन्होंने लॉगबुक व उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर निस्तारित सामग्री की बिक्री, लिगेसी वेस्ट के शीघ्र निस्तारण तथा वाहनों की सुरक्षा व समय पर सर्विस के निर्देश दिए। इसके बाद ईओ ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया, जहां 102 गोवंश संरक्षित व स्वस्थ मिले। चारा-भूसा पर्याप्त मिला। क्षतिग्रस्त टीन शेड की मरम्मत, सीसीटीवी कैमरों की 30 दिन की रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने तथा गोवंश की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: गोशालाओं में लापरवाही पर डीएम बोले मौके पर खड़े होकर कराएं काम

हिंदी हिन्दुस्तान ...