बिजनौर, अगस्त 7 -- Bijnor News: नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को मार्ग पर जलभराव न होने तथा 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर संचालित विभिन्न भंडारों का भी निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता का स्वयं स्वाद लेकर जायजा लिया। रामलीला मैदान स्थित विवेक यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अमित गोयल के नेतृत्व में संचालित भंडारे की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता की सराहना करते हुए ईओ ने अन्य भंडारा संचालकों को भी भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के आवश्यक सुझाव दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...