बिजनौर, जुलाई 12 -- Bijnor News: अपने घर में ही इनवर्टर ठीक करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की देर सायं को ग्राम खेडीजट निवासी राजकुमार 40 वर्ष पुत्र मक्खन सिंह अपने घर पर इनवर्टर ठीक कर रहा था। इनवर्टर की जांच पड़ताल के दौरान चैक करते समय अचानक करंट आने से राजकुमार गंभीर रूप से झुलस गया। पास ही मौजूद राजकुमार की पत्नी ने शोर मचा दिया। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह बिजली का तार हटाकर राजकुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां पर चिकित्सकों राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार राजकुमार कपड़ा कारखाने में कारीगर के तौर पर काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र सहित चार बच्चों को ...