Bijnor News: आस्था के मार्ग पर बढ़ीं मुश्किलें, कीचड़ और पानी से गुजरने को मजबूर कांवड़िए
बिजनौर, जुलाई 29 -- Bijnor News: श्रावण माह में गंगाजल लेकर लौट रहे हजारों कांवड़ियों को नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के बीच सफर करना पड़ रहा है। मार्ग पर कई फीट तक पानी भरा होने से श्रद्धालुओं की आस्था की राह मुश्किलों से भर गई है। कांवड़िए पानी और कीचड़ से होकर किसी तरह अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। लगातार वाहनों के आवागमन के कारण सड़क पर फिसलन भी बढ़ गई है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। छोटे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं कराया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरते हैं, इसके बावजूद सड़क को जलभराव से मुक्त नहीं कराया गया। स्थानीय लोगों और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.