Bijnor News: आसपा की संगठन के विस्तार के लिए कमेटी गठित करने की घोषणा
बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन विस्तार के लिए नगर अध्यक्ष शुऐब व उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी ने कमेटी गठित कर उसकी घोषणा की। मोहल्ला लाल सराय में एक वेंकट हाल में नगर कमेटी बना कर पद और लेटर दिया गया।कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में बनाए गए पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रईस कुरैशी ने की। इस मौके पर रजत कुमार, मंडल प्रभारी आरिफ मलिक, साहिल मेहरा, भीम सेन बाबू जगराम, रोहित सागर और सांसद प्रतिनिधि ओमपाल बालियान मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शुऐब अंसारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.