Bijnor News: आशाओं ने कहा दो हजार मानदेय पर्याप्त नहीं
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: मानदेय बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहा आशा कार्यकत्रियों का धरना-प्रदर्शन कलमबंद हड़ताल में तब्दील हो गया। आंदोलनकारी कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने कासमपुरगढ़ी स्थित पीएचसी पर सातवें दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार को भारी संख्या में मौजूद आशा कार्यकत्रियों ने सर पर काली पट्टी बांधकर नारे बाजी की। इस दौरान आशा कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को संबोधित ज्ञापन पीएचसी पर तैनात डा. खालिद अख्तर को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद आशा कार्यकत्रियों ने बीते सात दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन को कलम बंद हड़ताल में तब्दील करने का ऐलान कर दिया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: जिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.