बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: ​​निश्चित मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर बिजनौर समेत प्रदेशभर में जारी आशा कार्यकत्रियों के आंदोलन का असर जिले में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियानों पर पड़ता दिख रहा है। 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण के तहत दस्तक अभियान कार्य बहिष्कार के चलते प्रभावित रहने के आसार हैं। जिले में आशा कार्यकत्रियों की तादाद करीब तीन हजार से अधिक है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार दरअसल काम न करने वाली आशाओं व सीएचओ आदि को लेकर शासन गंभीर है। प्रमुख सचिव ने नियमविरुद्ध काम न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जिले में जहां कुछ आशा कार्यकत्रियों अधिकारियों के कहने से काम कर रही हैं, वहीं इसे लेकर संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। आशा संगठन जिलाध्यक्ष संगीता द...