Bijnor News: आवारा सांड की बरछी लगने से मौत, मुकदमा दर्ज
बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के बीच एक घटना ने नया मोड़ ले लिया। गांव सदाफल में एक आवारा सांड की मौत के मामले में पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, गांव निवासी नागेंद्र पुत्र यशपाल अपनी भैंस-बुग्गी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने भैंस-बुग्गी पर हमला कर दिया। आरोप है कि नागेंद्र ने अपने बचाव में बरछी से वार किया, जो सांड के सिर में लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सांड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.