Bijnor News: आवारा कुत्तों ने हमला कर महिला को किया घायल
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: कुत्तों के झुंड ने हमला करके महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का उपचार निजी चिकित्सक द्वारा कराया जा रहा है। गांव रसूलपुर आबाद निवासी महिला मकसूद की पत्नी जायदा पत्नी घर के समीप पशु शाला में बकरी बांधने गई थी। इस दौरान पशुशाला के भीतर पहले से मौजूद अवारा कुत्तों के झुंड ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। अनेक कोशिशों के बाबजूद महिला कुत्तों के चंगुल से नहीं बच पाई तथा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं महिला के चीखने की आवाज सुनने के बाद लाठी-डंडे लेकर पंहुचे परिजनों ने बामुश्किल उसको कुत्तों के झुंड से बचाया। कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल जायदा निजी चिकित्सक के यहां उपचाराधीन है। ग्रामीणों का कहना है कि अवारा कुत्ते इससे पहले भी हमला करके कई लोगों को घायल कर चुके हैं। अनेकों बार शिकायत किए जाने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.