बिजनौर, अगस्त 8 -- Bijnor News: नकटा नदी किनारे सैलापानी जंगल के पास करीब 30-35 आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में एक भेड़ और तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बकरियां लापता हैं। आशंका है कि कुत्ते उन्हें खींचकर ले गए। गांव गंजपुरा निवासी शरीफ पुत्र हबीब शाह भेड़-बकरी पालन कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शरीफ़ का पुत्र सूफियान परिवार के छोटे बच्चों के साथ करीब 50 भेड़-बकरियों को चराने नकटा नदी किनारे ले गया था। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। पशुओं को बचाने के दौरान कुत्तों ने सूफियान और बच्चों पर भी हमला करने का प्रयास किया। मौके पर बढ़ापुर-कोटद्वार मार्ग की मरम्मत के लिए रेत के कट्टे भर रहे मजदूरों ने उन्हें बचाया।घटना के बाद पशुपालकों और किसानों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसा...