बिजनौर, सितम्बर 9 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के मोहल्ला मिर्दगान में बुधवार सुबह छत पर बंदरों को भगाने गए युवक पर बंदर हमलावर हो गए। उनसे घबराकर जैसे ही युवक वापस भागा तो जीने पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। उधर, पुलिस ने इस प्रकार की कोई शिकायत आदि आने से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला मिर्दगान में उमेर (40) किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर की छत पर अचानक कई बंदर आ गए। बंदरों को भगाने के लिए उमेर डंडा लेकर छत पर गया। बताया जाता है कि बंदरों ने अचानक उमेर पर गुर्राना शुरू कर दिया और हम...