बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से दीपावली मेला 'आनंदोत्सव का आयोजन आज 30 अक्टूबर शुक्रवार को रामलीला ग्राउंड, नजीबाबाद में दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक किया जाएगा। मेले में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। मेले की संयोजिका मिथिलेश अग्रवाल ने बताया कि मेले का उद्देश्य श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर, पूरनपुर गढ़ी के विकास और प्रगति में सहयोग देना है। यह विद्यालय ग्रामीण परिवेश के बच्चों को शिक्षा, स्नेह तथा आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत है। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं विकास में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...