Bijnor News: आरएसएम पब्लिक स्कूल में बच्चो ने मनाई जन्माष्टमी
बिजनौर, सितम्बर 4 -- Bijnor News: बिजनौर हाईवे पर गांव असदपुर धमरौली स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा में के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।विद्यार्थियों ने 'कृष्ण-सुदामा मित्रता', 'श्याम बंशी बजाते हैं' आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय प्रबंधक रामसुधीर सिंह यादव ने सुंदर वेशभूषा में सजे बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कोमल सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं और सोलह कलाओं से परिपूर्ण थे। उन्होंने श्रीकृष्ण के उपदेशों का वर्णन करते हुए सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सुरेशचंद, शोभा, सोमवीर त्यागी, हर्ष शर्मा, जय श्री गौड़, मोनिका, समीक्षा, दीपाली आदि रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.