Bijnor News: आरआर पब्लिक स्कूल में हुआ त्रिवेणी ज्ञान परीक्षा का आयोजन
बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: स्योहारा रोड स्थित आरआर पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक ज्ञान पर आधारित त्रिवेणी ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित परीक्षा में कक्षा नौ से 12वीं तक के 85 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने बताया कि ओम कृष्णा सामाजिक सहयोग फाउंडेशन एवं अशोक कुमार गुप्ता टीचर्स कॉलोनी, धामपुर के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा में रामायण, महाभारत, वेद-पुराण एवं संस्कृत ज्ञान से संबंधित करीब 40 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा 50 अंकों की थी तथा प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रश्नपत्र दिए गए।धामपुर से पर्यवेक्षक के रूप में आए सुनील कुमार के नेतृत्व में परीक्षा संपन्न हुई। प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.