Bijnor News: आय प्रमाण-पत्र पर रिपोर्ट लगाने को लेखपाल ने एक हजार की घूस मांगी
बिजनौर, जुलाई 3 -- Bijnor News: धामपुर के गांव मीमला के ग्रामीणों ने लेखपाल पर आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। एसडीएम से शिकायत कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित खुशीराम सैनी ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि वह भूमिहीन है। पेंशन योजना का लाभ उठाने को उसे आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। उसने आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया। आरोप है कि घूस न देने पर महिला लेखपाल ने उसके आवेदन पर 64,000 की आय लगा दी, जबकि पेंशन के लिए 42,000 तक की आय का प्रमाण पत्र वैध माना जाता है। पीड़ित का आरोप है कि महिला लेखपाल रिपोर्ट लगाने के लिए एक हजार रुपये की मांग कर रही थी। पहले भी एक मामले में घूस लेने के आरोप खुलने के बाद महिला लेखपाल को मिली रकम को वापस करना पड़ा था। उधर, एसडीएम स्मृति मिश्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.