Bijnor News: आयुष एकीकृत अस्पताल के लिए प्राथमिकता से करें भूमि का चिन्हांकन
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला आयुष समिति की बैठक हुई। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने 50 बेड के आयुष एकीकृत अस्पताल की स्थापना के लिए निर्धारित एक एकड़ भूमि का चिन्हांकन प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने आयुष विभाग की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा शामिल हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धतियां हैं। इन चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने योग प्रशिक्षकों एवं योग सहायकों को निर्देशित किया कि वे पार्क में लोगों को योगाभ्यास एवं योग प्रशिक्षण प्रदान करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.