बिजनौर, जुलाई 22 -- Bijnor News: जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में वेबलिंक के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान विकास खंड किरतपुर, नूरपुर, जलीलपुर, हल्दौर, मोहम्मदपुर देवमल तथा बूढ़नपुर स्योहारा में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति अत्यंत धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खराब प्रगति वाले सभी संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत, चिकित्सा अधीक्षक एमओआईसी, बीपीएम तथा बीसीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर डीएम नाराज...