बिजनौर, अगस्त 4 -- Bijnor News: जिले में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है। यदि आपके आयुष्मान कार्ड में कोई त्रुटि या गलती हो गई है, तो अब आपको इसके लिए जिला मुख्यालय या बड़े चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक स्तर पर ही इन गलतियों में सुधार कराने की सुविधा शुरू कर दी है।

सुधार प्रक्रिया ​इस प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए राज्य एजेंसी 'साचीज' की ओर से प्रत्येक ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को एक विशेष आयुष्मान आईडी जनरेट करके प्रदान की गई है। ​ब्लॉक स्तर पर मिलने वाली इस सुविधा के तहत लाभार्थी के नाम को छोड़कर चार मुख्य विवरणों में संशोधन कराया जा सकता है। इनमें उम्र में किसी भी तरह का फर्क या गलती, घर के पते में हुई कोई त्रुटि, ​पिता के नाम की स्पेलिंग या ...