Bijnor News: आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: चांदपुर। चांदपुर के ढाली बाजार स्थित दो सगे भाइयों के आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कई घंटे तक फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय व्यापारी आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। बाद में बिजनौर से भी दमकल की टीम बुलानी पड़ी। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। चांदपुर के मोहल्ला कटारमल निवासी यतेन्द्र कुमार और उनके भाई प्रमोद कुमार का ढाली बाजार में आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दुकान स्वामियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान के अंदर भीषण आग लगी मिली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और मोहल्लेवासी भी मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.