Bijnor News: आयुर्वेदिक एवं योग चिकित्सा शिविर का आयोजन
बिजनौर, जुलाई 24 -- Bijnor News: ग्राम रघुनाथपुर में निःशुल्क आयुर्वेदिक एव योग चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 168 रोगियों को आयुर्वेद एवं योग परामर्श के साथ निःशुल्क औषधियां वितरित की गई। रघुनाथपुर में ग्राम प्रधान महेन्द्रपाल सिंह के आवास पर आयोजित शिविर में रोगियों को उनकी बीमारी के अनुसार योग का भी अभ्यास कराया गया। साथ ही दिनचर्या,आहार विहार पथ्य अपथ्य आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। वरिष्ठ नागरिकों को भी स्वस्थ रहने के टिप्स प्रदान किये गए।शिविर में मुख्य रूप से ज्वर, संधिवात, अम्लपित्त, शिरःशूल, शियाटिका, दुर्बलता, प्रमेह, मूत्रकृच्छ आदि के रोगी उपलब्ध रहे। शिविर में रा.आ. प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रंजन वर्मा, रा.आयुर्वेदिक चिकिसाधिकारी पैजनिया डॉ फईम अहमद, योग प्रशिक्षक तिलकराम ,सहायक योग प्रशिक्षक हिमानी,संदीप दुबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.