Bijnor News: आभा सिंह ने तीन गांवों में रामलीला का किया उद्घाटन
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: आभा फाउंडेशन की संस्थापिका व विघालय की प्रबंधिका समाजसेवी आभा सिंह ने ग्राम बास्ता, असदेव और खानपुर में आयोजित रामलीला कार्यक्रमों का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। तीनों गांवों में ग्रामीणों और आयोजकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान आभा सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर चर्चा की।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.