बिजनौर, जुलाई 24 -- Bijnor News: आभा फाउंडेशन द्वारा आगामी 25 जुलाई शनिवार (आज) को चांदपुर तहसील के गांव फीना स्थित निर्वाण बैंक्वेट हॉल में विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं को निःशुल्क प्रेशर कुकर वितरित किए जाएंगे।कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित होगा, जिसमें करीब एक हजार जरूरतमंद महिलाओं को प्रेशर कुकर दिए जाएंगे। आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिजनौर के सांसद चंदन सिंह चौहान होंगे। उन्होंने बताया कि लाभार्थी विधवा एवं दिव्यांग महिलाएं अपने साथ आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आएं, ताकि सत्यापन के बाद उन्हें योजना का लाभ दिया जा सके। उन्होंने पात्र महिलाओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: विविध स्थानों पर आज मनेगी पूर्व सांसद की जयंती यह भी पढ़ें- महिला ...