Bijnor News: आबादी से सटे खेत में पंहुचा बाघ, बस्ती में दहशत
बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: एक बाघ दिन में ही आबादी के समीप पहुंच गया। दिन-दहाड़े बाघ की मौजूदगी से बस्ती में दहशत का माहौल है। गुरुवार को दिन-दहाड़े एक बाघ इस्लामनगर ग्राम पंचायत के पुराना कालागढ़ आबादी के समीप स्थित खेत में पहुंच गया।दिन-दहाड़े बाघ को देखकर लोगों के कदम ठहर गए तथा जो जहां था वहीं रुक गया। पुराना कालागढ़ निवासी शमशुद्दीन अंसारी ने बताया कि खेत पर गन्ने में गुड़ाई का काम चल रहा है। गुरुवार को दोपहर साथी अमन कुमार सहित काम देखने के लिए बाइक द्वारा खेत पर जा रहे थे। इस दौरान खेत के बीचो-बीच मौजूद बाघ से उनका सामना हो गया। शोर शराबा करने पर बाघ जंगल की ओर चला गया। खेत से लौटने पर मुख्य मार्ग पर मौजूद आरिफ, सद्दाम, संजय, राधे तथा हरिराज सहित अन्य लोगों ने बताया कि बाघ अभी यहीं से गुजर कर गया है। लोगों का कहना है कि आए दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.