Bijnor News: आबादी के बीच बाघ के पंहुचने से दहशत का माहौल
बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: कालागढ़। इस्लामनगर ग्राम पंचायत के पुराना कालागढ़ में आबादी के बीच बाघ पहुंचने से दहशत का माहौल है। बाघ आबादी से होता हुआ झंडा चौक पहुंच गया। बाघ को देखकर बस्ती में शोर मच गया। बाघ कुछ देर बाद जंगल की ओर चला गया। पुराना कालागढ़ निवासी अमन, रानू, ताजुद्दीन, आरिफ, आमिर तथा फैयाज ने बताया कि जब वे सड़क पर टहल रहे थे तभी कुत्तों के भोंकने के आवाज सुनाई दी। तभी उन्हें बाघ दिखाई दिया। लोगों ने बाघ की तस्वीरें कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल की। लोगों ने सड़कों के किनारे लाइटें लगवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.