बिजनौर, सितम्बर 8 -- Bijnor News: परिवहन विभाग ने बिना नंबर प्लेट, अस्पष्ट नंबर प्लेट और अनाधिकृत रूप से यात्रियों का संचालन करने वाले वाहनों के खिलाफ आपरेशन कवच व आपरेशन अज्ञात अभियान चलाया। दो दिन से चल रहे अभियान के दौरान परिवहन विभाग की दो टीमों ने जिले के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर 57 वाहनों के चालान किए। कार्रवाई से वाहन चालकों और वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। सोमवार को एआरटीओ महेश शर्मा ने अभियान के लिए दो टीमों का गठन किया। एक टीम का नेतृत्व उन्होंने स्वंय, जबकि दूसरी टीम की कमान पीटीओ मुन्ना लाल व एआरएम बिजनौर अशोक कुमार ने संभाली। दोनों टीमों ने नजीबाबाद रोड, बैराज रोड, चांदपुर रोड और धामपुर रोड पर वाहनों की जांच की गई। परिवहन विभाग ने कार्रवाई को ऑपरेशन अज्ञात और ऑपरेशन कवच नाम दिया है। ऑपरेशन अज्ञात के तहत ...