Bijnor News: आनंद बने अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत के विशेष आमंत्रित सदस्य
बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत की मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर यूनिवर्सिटी में आयोजित बैठक में बिजनौर के वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद जंघाला को अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत का विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया। उनके सदस्य चुने जाने से अधिवक्ताओं में खुशी है। शनिवार को मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर यूनिवर्सिटी में बैठक आयोजित की गई। आनंद जंघाला के चयन को संगठन में उनके अनुभव, समर्पण और कार्यक्षमता का सम्मान माना जा रहा है। इस जिम्मेदारी के मिलने पर अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों और उनके शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी। शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि आनंद जंघाला के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके निरंतर परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.