Bijnor News: आधारशिला स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ, तीरंदाजी और कबड्डी को मिलेगा बढ़ावा
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: चांदपुर में आधारशिला द स्कूल में आधारशिला स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ विवेक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अमित गोयल ने किया। एकेडमी में तीरंदाजी और कबड्डी जैसे खेलों के अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित गोयल और विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी (उ,प्र) एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, शिक्षक एमएलसी के बड़े भाई सेवा सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल और वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान कबड्डी का मुकाबला भी आयोजित किया गया, जिसमें विवेक टीम और अभिरल टीम ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में विवेक टीम ने जीत दर्ज की।विद्यालय के प्रबंधक विवेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.