Bijnor News: आतिशबाजी के कचरे में विस्फोट, दो भाई गंभीर झुलसे
बिजनौर, सितम्बर 20 -- Bijnor News: बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आतिशबाजी के कचरे में विस्फोट होने से दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। जहां हादसा हुआ उस जगह से करीब 400 मीटर की दूरी पर बंद पटाखा फैक्ट्री है। दोनों किशोरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई दी और इलाके में दहशत फैल गई। रविवार शाम गांव वाजिदपुर निवासी चंद्रवीर सिंह के दो पुत्र 15 साल का रोहन और 17 वर्षीय रोहित घास लेने के लिए साइकिल से जंगल की ओर जा रहे थे। जब वह ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो अचानक विस्फोट हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और दोनों भाइयों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.